फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : 77 गांवों में खेतों के नीचे से गुजरेगी गैस पाइप लाइन

Sat, 11 Sep 2021 04:32 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

 मोंठ और सदर तहसील के 77 गांवों में खेतों के नीचे से गैस पाइप लाइन गुजरेगी। जमीन के सर्किल रेट के चार गुना का दस प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाएगा प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
गैस पाइप लाइन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त उपक्र्रम आईएचबी लिमिटेड द्वारा गुजरात के कांडला से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक एलपीजी गैस की पाइप लाइन डाली जा रही है। ये झांसी से होकर भी गुजर रही है।
विज्ञापन


ये मोंठ और सदर तहसील से होकर गुजरेगी। मोंठ के 42 और झांसी सदर तहसील के 35 गांवों में खेतों के चार फुट नीचे से ये पाइप लाइन गुजरेगी। गांव और खेतों को चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है। पाइप लाइन के एवज में किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन के सर्किल रेट के चार गुना का दस प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।


इसके अलावा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान फसलों को होने वाली क्षति का मुआवजा भी दिया जाएगा। विदित हो कि पाइप लाइन डाले जाने के बाद किसान जमीन पर पहले की तरह खेती कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें