फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गैस पाइप लाइन बिछाते समय तेज धमाके के साथ फटी, बैंक शाखा में भरा पानी

Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के बड़ी माता मंदिर के पास रविवार आधी रात भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए हो रही ड्रिलिंग के दौरान दबाव अधिक हो जाने से पाइपलाइन तेज धमाके के साथ फट गई। इसकी जोरदार आवाज सुनकर आसपास दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग घरों से निकल भागे। उधर, पाइपलाइन से निकला मलबा और पानी वहां स्थित एसबीआई बैंक शाखा के भीतर जा भरा। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गईं, हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

रक्सा से रॉयल सिटी के सात किलोमीटर के बीच गैस पाइपलाइन बिछाने का काम स्पाइक इंजीनियरिंग नामक कंपनी को मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब बारह बजे कंपनी कर्मी सड़क किनारे ड्रिलिंग कर रहे थे, तभी एसबीआई बैंक शाखा के पास अचानक तेज धमाके के साथ पाइपलाइन फट गई। धमाके की आवाज पांच सौ मीटर दूर तक सुनाई पड़ी। इसे सुनकर आसपास के लोग सहम उठे। पाइपलाइन फटने से उसमें भरी मिट्टी, पानी एवं मलबा एसबीआई बैंक शाखा में भर गया। इससे वहां रखी तमाम वस्तुएं नष्ट हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही बैंक के फील्ड अफसर भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी करके लोगों को वहां से हटाया।
ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले करीब दो महीने से पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। सीओ (सदर) प्रिया सिंह के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के दौरान अधिक दबाव होने से यह घटना हुई। हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया था। बैंक शाखा में पानी भर गया, लेकिन नकदी आदि के नष्ट होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें