फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा: सीएम

Mon, 27 Jul 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को झांसी आए। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इसी तरह, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी कामों में भाजपा आगे रहती है।
विज्ञापन

सीएम यहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया। इससे पहले भाजपा के स्थानीय नेताओं से भी मुख्यमंत्री ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों से दतिया उपचुनाव को लेकर चर्चा की। सदर विधायक रवि शर्मा और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से कहा कि अपनी-अपनी विधानसभाओं से सटे दतिया के सीमावर्ती इलाकों में पार्टी के लिए जनसंपर्क करें। विधायकों ने बताया कि वह पहले से ही प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी तरह, विकास कार्य के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
बबीना विधायक राजीव सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से नलखेड़ा में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। कहा कि यहां सरकारी गेस्ट हाउस का निर्माण होना चाहिए, ताकि श्रद्धालु यहां ठहर सकें। इसके अलावा बबीना विधायक ने नलखेड़ा आवागमन वाले मार्गों के चौड़ीकरण की भी मांग की। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर बिहारी लाल आर्य, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति जमुना कुशवाहा, भाजपा नेता सीए दुष्यंत चतुर्वेदी, वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव, पार्षद सुनील नैनवानी, नीता विकास यादव, दिनेश प्रताप सिंह, लखन कुशवाहा, सत्यम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें