झांसी। रक्सा थानांतर्गत राजपुर में बुधवार की सुबह घर में खाना पकाते समय पाइप से गैस का रिसाव होने से आग लग गई। महिला ने आग बुझाने का प्रयास किया तो कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस बीच भी पत्नी को बचाने के प्रयास में झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई और दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला को नाजुक हालत होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है।
राजापुर निवासी अमित पटेरिया ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में ओरछा के गांव जिजौरा की शिवानी पटेरिया से हुई। बुधवार की सुबह वह खेत पर काम करने गया था और पत्नी गैस के चूल्हे पर खाना पका रही थी। खाना बनाते समय पाइप से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। जब तक पत्नी कुछ समझ पाती तब तक गैस ने आग पकड़ ली। पत्नी ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस दौरान वह खेत से घर लौटकर आया तो पत्नी की चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा तो देखा पत्नी लपटों से घिरी हुई है। उसने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया तो उसके भी कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस बीच पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। वहीं, शिवानी के भाई संजय तिवारी ने फिलहाल किसी भी तरह के विवाद अथवा आरोप की बात से इन्कार किया है।
0- यदि घर में गैस हैं, तो ये सावधानी जरूर बरतें
सिलिंडर और चूल्हा को जोड़ने वाली पाइप लोकल न लगाएं
लोकल पाइप थोड़ा समय गुजरने के बाद चटकने लगती है
एलपीजी गैस एजेंसी की आईएसआई मार्का पाइप प्रयोग करें
तीन से चार माह के बीच में पाइप को चेक करवाते रहें