फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडरों पर मिली घटतौली, गोदाम सील

विज्ञापन
गैस एजेंसी पर जांच करती पूर्ति विभाग और बांट माप विभाग की टीम। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी। जिले में गैस एजेंसियों की मनमानी को लेकर रविवार को पूर्ति विभाग और बांट माप विभाग की टीम ने कार्रवाई की। अमर उजाला के अभियान को लेकर विभाग की दो टीमों ने चार गैस एजेंसियों पर छापा मारा। इस दौरान दो गैस एजेंसियों पर सिलिंडरों में घटतौली पाई गई। इसके बाद शिवांश गैस एजेंसी का गोदाम सील किया गया। जबकि झांसी गैस एजेंसी पर व्यावसायिक सिलिंडरों के स्टॉक में हेरफेर मिला। विभाग ने एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गैस कंपनियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम और बांट माप विभाग के निरीक्षक अजय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने दातार नगर परवई स्थित आन्या एचपी गैस पर छापा मारा। यहां 10 गैस सिलिंडरों का वजन किया गया। जिसमें सात सिलिंडरों में ढाई किलो तक गैस कम पाई गई। टीम ने गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही कानपुर रोड स्थित जमुना गैस सर्विस पर पांच सिलिंडरों में घटतौली पाई गई। मामले में गैस एजेंसी संचालक को नोटिस दिया गया।
दूसरी ओर पूर्ति निरीक्षक उमेश शुक्ल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने डडियापुरा स्थित शिवांश भारत गैस सर्विस पर छापा मारा। जहां गोदाम बंद मिला। टीम प्रभारी ने एजेंसी संचालक को फोन किया, लेकिन वे गोदाम खोलने नहीं आए। इस पर गोदाम को सील कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने सदर बाजार में झांसी गैस सर्विस पर छापेमारी की, तो यहां व्यावसायिक सिलिंडरों में हेरफेर मिला। गैस एजेंसी के स्टॉक में 271 सिलिंडर लिखे हुए थे। जबकि मौके पर 69 खाली और दो भरे सिलिंडर मिले। 200 सिलिंडरों के बारे में एजेंसी संचालक जवाब नहीं दे सके। एजेंसी पर तौल मशीन में भी गड़बड़ी पाई गई। मामले में डीएसओ तीर्थराज यादव ने गैस एजेंसियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही, एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गैस कंपनियों को पत्र लिखा है। कार्रवाई के दौरान टीम में पूर्ति निरीक्षक देवनाथ, डौली शर्मा, प्रभाकर देव, आदित्यकुमार और बांट माप विभाग के जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
जिले में गैस सिलिंडरों के नाम पर चल रहे खेल को लेकर अमर उजाला ने मुद्दा उठाया था। अमर उजाला ने घटतौली, होम डिलीवरी के नाम पर हो रही वसूली समेत गैस एजेंसियों की मनमानी की खबरें प्रकाशित की थीं। कार्रवाई के बाद गैस एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें