फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनेक्शन लेना है तो करें ‘क्लिक’

Tue, 02 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब गैस कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यह काम घर बैठे कंप्यूटर पर पूरा हो जाएगा। इंडेन ने यह व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। इसके अलावा सिलेंडर की डिलेवरी से पूर्व उसका ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


नया गैस कनेक्शन लेना अब बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको गैस एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन गैस कनेक्शन देने की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की साइट खोलनी होगी। इस पर इंडेन गैस के विकल्प पर जाना होगा।

इसे खोलने पर नया गैस कनेक्शन, बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट आदि के आप्शन आएंगे। नया गैस कनेक्शन का विकल्प खोलने पर आपको उसमें वांछित जानकारियां देनी होंगी। साथ ही गैस कनेक्शन शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। इसी तरह सिलेंडर रिफिल का ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


गैस कनेक्शन के लिए 2730.50 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें भरे गैस सिलेंडर, रेग्यूलेटर, रबर ट्यूब, सिक्योरिटी मनी व ब्लू बुक चार्ज शामिल है। जबकि, भरा सिलेंडर एक फरवरी से 610.50 रुपये का हो गया है। इसमें 186.28 रुपये सब्सिडी राशि शामिल है।

सब्सिडी बनी है समस्या
झांसी। बड़ा बाजार निवासी अवधेश कुमार ने तय अवधि में एजेंसी पर जाकर गैस की नकद सब्सिडी प्राप्त करने के लिए वांछित प्रपत्र जमा कर दिए थे। शुरूआत में उनके बैंक खाते में तीन-चार माह सब्सिडी पहुंची भी, लेकिन इसके बाद से मिलना बंद हो गई। इसके लिए उन्होंने कई बार एजेंसी पर शिकायत दर्ज की, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला, सब्सिडी नहीं। इसी तरह सब्सिडी न मिलने की समस्या से शहर के तमाम उपभोक्ता जूझ रहे हैं।

बुकिंग में भी आ रही परेशानी
झांसी। भारत गैस के उपभोक्ताओं को फोन से बुकिंग में परेशानी उठानी पड़ रही हैै। तमाम उपभोक्ताओं की फोन से बुकिंग नहीं हो पा रही है। उनके नंबर पूर्व से रजिस्टर्ड होने के बाद भी गैर रजिस्टर्ड बताए जा रहे हैं। एजेंसियों में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उनकी समस्या हल नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों के  चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें