फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस बुकिंग नंबर बदला, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्योहार पर गैस बुकिंग कराने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन का बुकिंग नंबर बदलने के बाद गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि कंपनी का नंबर कभी व्यस्त आता है, तो कभी कॉल नहीं लगता है। ऐसे में लोग एजेंसी की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने हाल ही में रसोई गैस रिफिल बुक करने के लिए नया नंबर जारी किया है। मोबाइल नंबर 7718955555पर रसोई गैस बुक की जा सकती है। नया नंबर जारी होने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ी है। आलम यह है कि कई बार नंबर आउट ऑफ सर्विस रहता है, तो कभी व्यस्त बताता है।
त्योहार पर हर साल रसोई गैस की मांग बढ़ जाती है। जिले में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। लोग अब नंबर लगा रहे हैं, तो रिफिल बुक नहीं हो पा रही है। सैंयर गेट निवासी उमेश कुमार ने बताया कि गैस बुकिंग कराने के लिए कई बार नंबर लगाया, लेकिन नंबर लगता नहीं है। एजेंसी पर जाकर गैस की बुकिंग कराई। मिनर्वा निवासी हेमलता का कहना है कि त्योहार पर गैस सिलिंडर खत्म हो गया। बुकिंग के लिए नंबर नहीं लग रहा था। बहुत दिक्कत हुई। इस संबंध में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के एलपीजी सेल्स ऑफिसर हर्ष गुप्ता का कहना है कि नए नंबर पर बुकिंग के दौरान समस्या आ रही थी। जिसे दूर कर दिया गया है। अब लोग नए नंबर से रिफिल बुक कर सकते हैं। साथ ही एजेंसी संचालकों को भी कहा गया है कि अगर कोई उपभोक्ता रिफिल बुक कराता है, तो उसे सिलिंडर मुहैया कराया जाए। त्योहार पर उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें