फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर सीधे मुकदमे दर्ज न हों

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने डीएम और कमिश्नर को पत्र लिखकर पराली जलाने पर किसानों पर प्रथम दृष्टया सीधे मुकदमा दर्ज न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगोष्ठियां आयोजित कर किसानों को पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मोंठ क्षेत्र में अधिकांश किसानों द्वारा धान की खेती की जाती है। किसान जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर हार्वेस्टर से धान की कटाई करा लेते हैं। ताकि, आगामी रबी की फसल की बुवाई समय पर हो सके। इस कारण अधिकांश किसान अपने-अपने खेतों में पराली जलाकर फसल के लिए तैयारी करते हैं लेकिन ज्यादातर किसानों को जानकारी ही नहीं है कि वायु प्रदूषण पराली जलाने से अधिक होता है। किसानों को सबसे पहले जागरूक करने के लिए प्रशासन को ब्लॉक, तहसील व गांव स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने किसानों पर प्रथम दृष्टया सीधे मुकदमा न दर्ज करने की मांग की है। कहा कि पहले किसानों को नोटिस दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें