फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच निगम दस्ते ने गरिया गांव में खाली कराई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम दस्ते ने शुक्रवार को हंसारी में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाते हुए निगम की जमीन पर बना मकान ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने हंगामा भी काटा लेकिन, साथ में मौजूद पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है। अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में निगम की भूमि पर अवैध कब्जों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद निगम अमला सक्रिय हो गया। पड़ताल के बाद सामने आया कि मोजा गरिया गांव के गाटा नंबर 383 में अवैध तरीके से मकान बना लिए गए थे। अतिक्रमण प्रभारी की अगुवाई में दस्ता दोपहर को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया।
जेसीबी आदि देखकर वहां काफी लोग भी जमा हो गए। कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों को अधिकारियोें ने समझाने की कोशिश की लेकिन, लोग मानने को राजी नहीं हुए। विरोध के बीच ने अभियान शुरू दिया। यहां कई छोटी बांउड्रीवाल बनाई गई थी। कुछ मकान अर्द्घनिर्मित थे। दस्ते ने यह सभी निर्माण जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा दस्ते ने पंचकुइयां से लेकर कोतवाली के बीच दोनों सड़क से रोड पटरी दुकानदारों को भी खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें