फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा उठाने को बजने लगी सीटी

Thu, 07 Apr 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
swach bharat, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। नगर को स्वच्छ रखने के लिए घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने की डोर टू डोर योजना अप्रैल से नगरीय क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में लागू कर दी गई है। सफाई कर्मी सीटी बजाकर कचरा एकत्र कर रहे हैं। नगर निगम में शामिल की गई अन्य 15 ग्राम पंचायतों (वार्डोँ) में भी यह योजना मई तक लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने कचरे को यहां-वहां फेंकने से बचाने के लिए वर्ष 2012 में घर-घर से उसे एकत्र करने की योजना बनाई थी। इसके लिए चार निजी कंपनियों को काम सौंपा गया था। इन कंपनियों ने अपने कर्मचारी लगा दिए और वह डोर टू डोर जाकर कचरा एकत्र करने लगे। बाद में उसे कंपनी के ट्रक में डालकर नगर के बाहर फेंका जाने लगा। शुरूआती दौर में यह योजना नगर क्षेत्र के केवल 25 वार्डों में प्रारंभ की गई थी।

इस योजना की सफलता को देखते हुए नगर निगम ने एक अप्रैल 2016 से इसे नगरीय क्षेत्र के 20 वार्डों में और लागू कर दिया। इससे अब नगरीय क्षेत्र के सभी 45 वार्ड में सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठाने लगे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना में फिलहाल उन वार्डों को शामिल नहीं किया गया है, जो ग्राम पंचायतों के अधीन थे। लेकिन इन्हें अब नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। इनमें हंसारी, भगवतंपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गड़ियागांव, मैरी, लहरगिर्द, बिजौली, राजगढ़, खोड़न, सिमराहा, भट्टागांव, सिंगर्रा आदि गांव हैं। इन 15 वार्डोँ में संभवत: आगामी मई में डोर टू डोर योजना लागू हो जाएगी।


40 रुपये चार्ज न देने पर एक हजार होगा जुर्माना
झांसी। डोर टू डोर कचरा एकत्र करने के बदले कंपनियां सफाई कर्मियों के माध्यम से प्रत्येक घर से 40 रुपये चार्ज लेती हैं। अधिकांश लोग यह चार्ज देने से कतराते हैं। फिर भी उनका कचरा एकत्र कर लिया जाता है और अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा दिया जाता है। अधिकारी अपने सफाई निरीक्षकों द्वारा गृह स्वामियों को योजना की जानकारी दे देते हैं। फिर भी यदि वह नहीं माने तो उनका चालान काटा जाएगा। इसका जुर्माना एक हजार रुपये तक हो सकता है।
 
चार कंपनियां एकत्र कर रहीं डोर टू डोर कचरा
झांसी। नगर निगम ने विभिन्न चार कंपनियों से कचरा प्रबंधन का करार किया है। इनमें मुस्कान ज्योति समिति, एसआर टेक्नोलॉजी ग्वालियर, सोसायटी फॉर एजूकेशन एंड वेलफेयर फॉर ऑल एवं अरबा एसोसिएशन शामिल हैं। इनके कर्मचारी सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने क्षेत्राें में घर-घर जाकर कचरा एकत्र करते हैं।

वर्जन
हमने कचरे के ढेरों को गली और नुक्कड़ों से हटाने का सफल प्रयास किया। डोर टू डोर योजना के तहत प्रत्येक घर से कचरा एकत्र कर उसे ट्रक तक पहुंचाया जाता है और फिर उस कचरे को शहर के बाहर फेंका जाता है। अभी तक यह योजना काफी हद तक सफल रही है। इसलिए एक अप्रैल से 20 और वार्डों में इसे लागू किया गया है। अगले माह से इसे पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से कचरा एकत्र करने का 40 रुपये चार्ज देने की अपील की है।
विज्ञापन

- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें