फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना सोनी हत्याकांड में कारोबारी संजय वर्मा व साथियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
gangstar action on sanjay verma
विज्ञापन
झांसी। महानगर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में कारोबारी संजय वर्मा समेत उसके साथियों पर नवाबाद पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। इस हत्याकांड के सभी आरोपी वर्तमान में जेल में हैं। लंबा समय बीत जाने के बाद आज तक मीना सोनी के शव का पता नहीं चल सका। परिजन इस मामले में मुख्यमंत्री से लेकर आलाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने कारोबारी संजय वर्मा, चालक कोतवाली निवासी योगेश गुप्ता, डड़ियापुरा शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया था कि संजय वर्मा ने मीना सोनी की हत्या की पहले से तैयारी कर ली थी। प्लानिंग करने के बाद उसे दिल्ली बुलाया था। दिल्ली रूकने के बाद झांसी आते समय दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना सोनी की हत्या कर शव कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। पुलिस की लंबी पड़ताल के बाद भी मीना सोनी का शव बरामद नहीं हो सका था। एक साल गुजर जाने के बाद भी लाश नहीं मिल सकी थी। इस मामले में नवाबाद प्रभारी विनोद मिश्रा ने संजय वर्मा समेत योगेश, जितेंद्र राय, नरेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार राय, जयनारायण लिटौरिया पर गैंगस्टर लगा दिया है।
परिजन भी खो चुके हैं आस
एक साल बीत जाने के बाद आज तक मीना सोनी की लाश नहीं मिल सकी। पुलिस ने कई बार यमुना नदी पहुंचकर खोजबीन भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एक साल बीत जाने के बाद भी लाश न मिलने से परिजन मायूस होकर आस खो चुके हैं।
विज्ञापन

टॉप टेन सूची में भी नाम शामिल
कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इसी के चलते पुलिस ने संजय वर्मा को टॉन टेन सूची में शामिल किया था। इतना ही नहीं घर से पिस्टल व डबल बैरक बंदूक को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने सीज किए थे। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि संजय वर्मा पर हत्या के सात मामले दर्ज हैं। तीन मामले कोतवाली, बड़ागांव में एक व नवाबाद में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें