फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया हथेली पर रख पानी डालें, ठंडक महसूस न हुई तो मिलावटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से किसानों को घर बैठे ही उर्वरकों की पहचान करने की जानकारी और विधि साझा की गई। कृषि विशेषज्ञ डॉ. भरत लाल, डॉ. सुशील कुमार सिंह ने यूरिया के संबंध में बताया कि इसके दानेे सामान्यता सफेद, गोल, चमकदार और समान आकार के होते हैं। इसे हथेली पर रखकर पानी डालें तो कुछ समय बाद ठंडक महसूस होगी। अगर ऐसा न हो तो मिलावट की शंका होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक ग्राम यूरिया के दाने को गर्म करने पर ये पिघल जाते हैं और कोई अवशेष नहीं बचता। गर्म तवे पर रखने से ये पिघल जाता है और कोई अवशेष नहीं बचता। उसकी प्रकार डायमोनियम फॉस्फेट के सख्त, भूरे और काले बादामी रंग लिए सामान आकार के दाने होते हैं। चम्मच में गर्म करने पर ये फूलकर दोगुने आकार के हो जाते हैं। पक्के फर्श पर डालकर जूते से रंगड़ने पर भी ये आसानी से नहीं फूटते। जबकि, मिलावट होने पर ये आसानी से फूट जाते हैं। एक ग्राम डीएपी को
पीसकर उसमें चूना मिलाने पर यदि अमोनिया की गंध आती है तो उसमें उपस्थित नत्रजन का पता चलता है। जबकि, यदि कोई गंध न आए तो मिलावट हो सकती है। म्यूरेट ऑफ पोटाश के दाने सफेद कणाकार, पिसे नमक जैसे या पिसी लाल मिर्च जैसा मिश्रण होता है। पानी में घोलने पर इस खाद का लाल भाग ऊपर तैरता है। गीले कपड़े पर रगड़ने से भी यह कोई रंग नहीं छोड़ता है। कणों को जलती लौ में डालें और यदि लौ पीली हो जाए तो मिलावट की शंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें