फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड्डे पर खाली खड़ी बस में गैंगरेप

Wed, 30 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रात में सड़क किनारे सोती एक महिला को मुंह में कपड़ा ठूंसकर दो युवकों ने जबरन आपे में खींच लिया और बस अड्डे पर ले जाकर एक खाली बस में उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर महिला चीख-पुकार करके नवाबाद थाने में पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने रात में ही तुरंत घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात वह कानपुर रोड स्थित नर्सिंगहोम के पास सड़क किनारे सो गई। रात में दो युवकों ने आकर उसे जगाया और उसके मुंह में दोनों ने कपड़ा ठूंस दिया। उसको खींचकर आपे में डाल लिया और बस अड्डे पर ले गए। बस अड्डे पर आपे से जबरन उतारकर खड़ी एक खाली बस में ले गए। बस में दोनों आरोपी युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह उनके बंधन से मुक्त होकर वह चीख-पुकार करते हुए भागी।

बस स्टैंड पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से वह थाने में आई, जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने बस अड्डे की तुरंत घेराबंदी करके आरोपी युवकों को दबोच लिया। पुलिस को पकड़े दोनों आरोपियों ने अपना नाम सतेंद्र कुमार अहिरवार पुत्र अशोक निवासी नई बस्ती कोतवाली और बृजेंद्र कुशवाहा पुत्र हरिदास कुशवाहा निवासी धर्मपुरा चिरगांव बताया। इसके बाद पुलिस ने बलात्कार में प्रयुक्त हुई बस संख्या एमपी51एफ - 0231 की जांच करके जरूरी सबूत एकत्रित किए। तदुपरांत गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करके महिला को सुरक्षा बतौर महिला थाने पर बैठा दिया गया, जहां से मंगलवार को सुबह उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें