फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश नवरात्र 20 से, घरों में होगी पूजा

विज्ञापन
ganesh navratra
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के कारण इस बार सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव का आयोजन नहीं होगा। पंडाल नहीं सजाए जा रहे हैं। लेकिन घरों में गौरी पुत्र गणेश की भक्ति तथा आराधना श्रद्धालुओं द्वारा की जायेगी। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को है। लेकिन इससे पहले 20 अगस्त से गणेश नवरात्र शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि गणेश नवरात्र में अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाता है। महाराष्ट्र समाज में गणेश नवरात्रि की विशेष महत्ता है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में भगवान गणेश को विनायक, गणपति, विघ्नहर्ता कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है। पूरे देश में भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। श्रद्धालु अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान करते हैं। इस बार भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 22 अगस्त को है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण हर साल की तरह सार्वजनिक उत्सव नहीं होंगे। घरों में भक्त अपने प्रिय भगवान की सेवा पूजा करेंगे। वहीं, चतुर्थी से पहले गणेश नवरात्र प्रारंभ हैं। महाराष्ट्र समाज के पुरोहित गजानन खानवलकर के अनुसार गणेश नवरात्र में अखंड दीपक प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की जाती है। घरों में भगवान गणेश को प्रसाद अर्पण के लिए मोदक बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें