फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी ने कहा था... सौभाग्यशाली बनते हैं निकाय के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उरई नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद के बीच पिछले दिनों हुए विवाद के बाद मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के सभी नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासदों को भावनात्मक संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने निकाय का सदस्य होना सौभाग्य की बात बताया था। उन्होंने कहा कि निकाय के अध्यक्ष और सभासद सुविधाओं को स्तरीय बनाने में एकदूसरे के सहयोगी एवं अनुपूरक होने चाहिए।
विज्ञापन

उरई नगर पालिका के अध्यक्ष और एक सभासद के बीच कुटेशन को लेकर विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया था। इस घटना को मंडलायुक्त ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने निकाय सदस्यों को भेजे संदेश में बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘यंग इंडिया’ और ‘हरिजन’ में प्रकाशित हुए लेखों में लिखा था कि निकाय सदस्यों को सेवाभावी, अवैतनिक और नगरवासियों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करने वाला होना चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि अभी दो साल पहले गांधी जी की 150वीं जयंती मनाई गई है। निकाय सदस्य सुव्यवस्थित नागरिक जीवन की गारंटी देकर गांधी जी को उत्कृष्ट श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडलायुक्त ने जालौन के जिलाधिकारी को नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के बीच हुई मारपीट की घटना की प्रशासनिक जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें