फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में एक और विद्युत सबस्टेशन

Wed, 24 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अब गल्ला मंडी सबस्टेशन पर खाली पड़ी जमीन में ही दूसरा सबस्टेशन बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति के लिए दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख दिया गया है। सबस्टेशन बनने के बाद दो दर्जन से अधिक इलाकों के लोगों को ओवर लोडिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन


महानगर के मेडिकल कॉलेज और गल्ला मंडी सब स्टेशन ओवर लोडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इन सब स्टेशनों से लगातार नगर के विस्तारित क्षेत्र भी जुड़ते जा रहे हैं। गर्मियों में ओवर लोडिंग से उक्त सब स्टेशनों से जुड़े फीडरों को एक साथ चलाना मुश्किल भरा हो जाता है। विद्युत विभाग ने इस समस्या से निजात पाने के लिए आर- एपीडीआरपी पार्ट की योजना के अंतर्गत शिवाजी नगर (मेडिकल क्षेत्र) व भगवंतपुरा क्षेत्र में नया बिजली घर खोलने की योजना तैयार की थी।

शिवाजी नगर में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में भूमि उपलब्ध कराई गई। अनुबंधित फर्म मै. केपिटल इलैक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद ने जमीन समतलीकरण का काम शुरू किया, मगर चयनित भूमि के संपर्क मार्ग को अवांछनीय तत्वों ने बंद कर दिया, जिससे निर्माण कार्य बंद हो गया। जिला प्रशासन की मदद से संपर्क मार्ग खुलवाने का प्रयास किया तो उल्टा विभाग के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर कर दिया गया। इसी तरह नगर निगम द्वारा भगवंतपुरा में दी गई जमीन पथरीली एवं मानक से कम है, जो बिजली घर बनाने के निर्माण के लिए उपयोगी नहीं है। नगर निगम से दूसरी जमीन देने को कहा गया था, मगर अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई। 
विज्ञापन


इस कारण विद्युत विभाग ने अब गल्ला मंडी सब स्टेशन पर खाली पड़ी जमीन पर ही दूसरा बिजली घर बनाने की योजना तैयार की है। नए बिजली घर में एक कंट्रोल रूम के अलावा पांच एमवीए और दस एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को रखा जाएगा। इस बिजली घर के बनने पर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के अतिरिक्त भगवंतपुरा क्षेत्र की विद्युत समस्या का समाधान किया जा सकेगा। 

‘नए सब स्टेशनों को बनाना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है तथा भूमि उपलब्ध न होने के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। इस कारण इस योजना को विकल्प के रूप में तैयार किया गया है।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता नगर। 

ये क्षेत्र होंगे लाभान्वित 
गल्ला मंडी पर नया सब स्टेशन बनने पर भगवंतपुरा, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा, नारायण बाग तिराहा, राजपूत कॉलोनी, जेडीए कॉलोनी, कानपुर चुंगी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, वीरांगना नगर आदि क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। इनसे पांच हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें