फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में आधी टिकट पर मिलेगी फुल सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यूपी रोडवेज की बसों में सफर करने वाले पांच साल से 12 साल के बच्चों का आधा टिकट लगता है। यह नियम लंबे समय से है, लेकिन यात्रियों की शिकायत रहती है कि यदि बस पूरी फुल हो जाती है, तो कंडक्टर द्वारा संबंधित यात्रियों से बच्चों को गोद में बैठाने के लिए कह दिया जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में सफर करने वालेबच्चों को हॉफ टिकट में फुल सीट देने की तैयारी चल रही है। हाफ टिकट लेने के बाद भी पांच से 12 साल के बच्चों को सीट नहीं दिए जाने के मामले में रोडवेज प्रशासन को मिल रही शिकायतों को देखते हुए कहा गया है कि अगर किसी बच्चे की हॉफ टिकट ली जा रही है, तो उसे बैठने के लिए सीट दी जाए। अभी तक हाफ टिकट लेने के बाद भी बच्चों को बसों में सीट देने का कोई प्रावधान नहीं है। जिसको लेकर आए दिन रोडवेज की बसों में सीट को लेकर झगड़ा होता रहता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर परिवहन विभाग ने नया नियम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। एआरएम प्रियम श्रीवास्तव का कहना है कि विभाग की बैठक हुई है। जल्द ही आदेश की कापी मिलने के बाद सभी कंडक्टरों को भी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें