संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सरकारी कोटे की दुकान पर गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजरा भी बांटा जाएगा। योजना में अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को प्रति यूनिट 14 किग्रा गेहूं, 16 किग्रा चावल और पांच किग्रा बाजरा का वितरण कराया जाएगा। चावल और बाजरा को मिलाकर वितरण स्केल (21 किग्रा प्रति कार्ड) रखा गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मार्च में वितरण के बाद बाजरा का वितरण उन कार्डधारको में प्राथमिकता से किया जाएगा, जिसने पिछले महीने अनाज या बाजरा नहीं लिया गया है। बाजरा की मात्रा समाप्त होने पर बचे हुए अंत्योदय कार्डधारकों के मध्य प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं, 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा अनाज) का वितरण किया जाएगा।
ज्वार की मात्रा समाप्त होने पर चावल का वितरण होगा। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों के मध्य प्रत्येक दशा में चावल व ज्वार को मिलाकर वितरण स्केल तीन किग्रा प्रति यूनिट तथा गेहूं का वितरण स्केल दो किग्रा प्रति यूनिट रखा जाएगा। अनाज का वितरण 25 अप्रैल तक सुबह छह से रात नौ बजे तक होगा।