झांसी। महाविद्यालयों में छात्रों क ो अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देकर इस वर्ष की छात्रवृत्ति समय से निर्गत कराने की मांग की है।
परिषद ने दिए ज्ञापन में बताया कि छात्रवृत्ति नहीं आने से गरीब छात्र परेशान हैं। क्योंकि नया सत्र शुरू होने वाला है और इन छात्रों को नई कक्षाओं एवं सेमेस्टर में प्रवेश लेना है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर अपनी छात्रवृत्ति की जानकारी ले सकते हैं और जिनकी छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनकी छात्रवृत्ति जल्द उनके खातों में आ जाएगी।
इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री प्रवीण लखेरा, महानगर सहमंत्री हेमंत यादव, सत्यम अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, युवराज यादव, धर्म चौधरी, अशोक प्रजापति, अमजद खान, लोकेंद्र परमार, प्रियांशु पटैरिया, सत्यम चतुर्वेदी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।