फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे परिवार के साथ घर पर गाएंगे राष्ट्रगान, शान से कहेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’

विज्ञापन
freedom day celebration
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से शिक्षण संस्थाएं बंद चल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे भी विद्यालय नहीं जा पाएंगे। ऐसे में वे अपने राष्ट्रप्रेम के जज्बातों को घर पर रहकर ही सामने लाएंगे। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे 52 सेकेंड वे राष्ट्र के नाम देंगे। खुद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान करेंगे और सभी मिलकर शान से कहेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’। इस आयोजन में महानगर की कई शिक्षण संस्थाएं भी सहभागी बन गई हैं। संस्थानों की ओर से बच्चों को इस आयोजन और ऑनलाइन होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा इस बार स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। आप भी ऑनलाइन आयोजनों व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और आजादी के जश्न के साथ भारत माता को अनूठे अंदाज में प्रणाम करें। तो फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार आयोजनों का हिस्सा बनने के लिए। मौका मिलेगा अपनी और अपने बच्चों की प्रतिभा दिखाने का। साथ ही भारत माता को साथ मिलकर प्रणाम करने का।
जानिये कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें कैसे ले सकते हैं हिस्सा
..........................................................................................................
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी ये प्रतियोगिता। माताएं अपने बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करने उनकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। टॉप - 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

ड्राइंग कॉम्प्टीशन
तस्वीर आजादी की ये प्रतियोगिता कक्षा तीन से 10 तक के बच्चों के लिए होगी। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर तथा ई-मेल पता स्पष्ट लिखा होना चाहिए। प्रत्येक कक्षा के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता
‘देश के नाम पैगाम’ थीम पर ये प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पहले वर्ग में 17 से 22 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे वर्ग में 23 वर्ष और इससे अधिक के प्रतिभागी भाग ले पाएंगे। प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम को सात बजे से होगा। इसमें देश के चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा।
कैसे और कब भेजनी हैं प्रविष्टि
रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें