मोंठ। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को वन विभाग द्वारा मयूर वन विश्राम गृह परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश ने की। विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेंडे रहे। कार्यक्रम में मोठ और चिरगांव रेंज के पुराने व कर्मठ श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के हितों पर चर्चा की गई तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए संवाद और परामर्श सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम लोगों की सेहत की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। टीम में डा. सचिन यादव, डा. नितिन गुप्ता, डा. नेहा दुबे, डा. सरोज, पैरा मेडिकल स्टाफ रजनी डेविड, सुधीर गुप्ता, हरिओम, राजीव व शायरा खातून मौजूद रहीं।
इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी महेंद्र कुमार जैन, आरपी शुक्ला, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप रविकुल, छोटेलाल, महेंद्र यादव, रामाश्रय, जय राम आदि उपस्थित रहे। संचालन उप प्रभागीय वन अधिकारी विनोद कुमार ने किया।