फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मदद के नाम पर दो युवकों ने एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर बीस हजार रुपये निकाल लिए। घर पहुंचते ही रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गए। तत्काल बैंक को सूचना देकर एटीएम ब्लॉक कराकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के गोंदू कंपाउंड निवासी अशीत बनर्जी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। यूको बैँक में खाता खुलवाने के बाद उन्हें एटीएम कार्ड मिला। शनिवार को पिन अपडेट कराने के लिए वह ग्वालियर मार्ग स्थित यूको बैंक के एटीएम पर पहुंचे। यहां पहले से ही दो युवक खडे़ थे। पिन अपडेट करते समय समस्या पैदा होने पर युवक मदद करने लगे। सारी जानकारियां अपडेट करने के दौरान बातों ही बातों में दोनों ने एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिया। इसके बाद अशीत बनर्जी के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद वह हासिल कर लिया। पिन अपडेट कर वह घर पहुंच गए। घर पहुंचते ही दो बार में खाते से दस-दस हजार रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गए। ठगी की जानकारी होते ही तत्काल बैंक को सूचना देकर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस एटीएम पहुंची, लेकिन युवकोें का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें