फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट डे : प्यार के मौसम में कुछ मीठा हो जाए

विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक के मौके पर खूब बिकी चॉकलेट।
विज्ञापन
झांसी। इजहार और इकरार के बाद प्यार में मिठास घोलने के लिए युवा तैयार हैं। आज चॉकलेट डे को लेकर युवा उत्साह में नजर आ रहे हैं। युवा दिल चॉकलेट के जरिये अपने रिश्ते को मीठी सौगात देेंगे। शहर के बाजार तरह-तरह की चॉकलेट से सजे हुए हैं।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के तहत रोज डे और प्रपोज डे के बाद रविवार को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। युवाओं ने अपने-अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। महानगर के सदर बाजार में तरह-तरह की चॉकलेट मौजूद हैं। ड्राईफ्रूट्स चॉकलेट, नट्स चॉकलेट, बिस्किट, सिल्क चॉकलेट की विशेष रेंज बाजार में मिल रही है। सदर बाजार स्थित दुकानों पर 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक विशेष चॉकलेट मिल रही हैं। शहर के युवा चॉकलेट की खरीद को लेकर उत्साहित हैं। सबसे अधिक मांग चॉकलेट पैक की हो रही है। युवाओं ने अपने प्रेम को चॉकलेटी अंदाज और मिठास से सराबोर करने की तैयारी की है। दुकानदार उमेश कुमार ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के हर दिन का अलग-अलग अंदाज है। चॉकलेट की विशेष रेंज आई है, जो युवाओं को अधिक पसंद आ रही है। शहर की दुकानों पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्लैक फारेस्ट, ब्लैक करंट, समेत चॉकलेट स्वाद की विभिन्न प्रकार की पेस्ट्री और केक भी बिक रहे हैं।
चोरी छिपे कही दिल की बात
वेलेंटाइन वीक के तहत शनिवार को प्रपोज डे मनाया गया। इस दौरान युवा दिलों से एक-दूसरे से अपने प्यार का इकरार किया। शहर के पार्कों और रेस्टोरेंट में कई प्रेमी जोड़े प्रपोज डे सेलीब्रेट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान किसी का इकरार कबूल हुआ, तो कई इनकार होने से मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें