फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का आरोप, आयुक्त से जांच की मांग

विज्ञापन
fraud allegation
विज्ञापन
झांसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मरम्मत अथवा रंगाई-पुताई के ठेके में विभाग द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि टेंडर प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उत्कर्ष साहू का आरोप है कि 13 जुलाई को पठौरिया निवासी नीरज राजपूत ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि सीएमओ कार्यालय में बिना बजट के 20 लाख का टेंडर मरम्मत के लिए निकाला था। इसकी जांच कराई जाए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अवैध तरीके से एक अभियंता ने टेंडर प्रक्रिया में जालसाजी की। क्योंकि शिकायती पत्र पहुंचने के बाद 17 जुलाई को टेंडर फर्जी तरीके से खुलवाया गया, इसमें सात लोगों ने भाग लिया। मगर उक्त टेंडर के रेट नहीं बताए गए, न ही नेट पर रेटलिस्ट डाली गई। आरटीआई के जरिए मांगी गई सूचना में बताया गया कि 8.65 लाख रुपये बजट के लिए स्वीकृत हुआ है। जबकि, कार्य व टेंडर प्रक्रिया 20 लाख के बाबत जारी की गई है। इसलिए मामले की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें