फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: हर्ष फायरिंग में चार साल के मासूम की मौत, पिता घायल; आरोपी और घायल दोनों दूल्हे के हैं रिश्तेदार

Mon, 19 Feb 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

आरोपी श्याम और गोली लगने से घायल पवन दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार बताए गए हैं। घटना की जानकारी पवन के मौसेरे भाई प्रदीप पुत्र सुरेश बघेल ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया के थाना गोराघाट क्षेत्र के ग्राम सुनारी में आयोजित शादी समारोह में एक बराती ने दोनाली बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली बरात में डांस कर रहे चार साल के बच्चे के सीने में लगी, जबकि दूसरी गोली बच्चे के पिता के पैर में धंस गई। गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई। उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बराती के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुनारी गांव में रविवार को रणवीर बघेल की लड़की की शादी थी। ग्वालियर के केदारपुर कोठी से रणवीर के यहां बरात आई थी। श्याम पुत्र नवाब बघेल निवासी केदारपुर कोठी भी बरात में शामिल होने के लिए दोनाली बंदूक साथ लेकर आया था। रात करीब 9 बजे बरात रणवीर के घर सामने पहुंची। यहां तिलकोत्सव की तैयारी चल रही थी जबकि बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान श्याम बघेल ने दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग की।

विज्ञापन

बंदूक से निकली गोली बरात में डांस कर रहे पीयूष (4) के सीने में और उसके पिता पवन (30) पुत्र शोभाराम बघेल के पैर में जाकर लगी जिससे दोनों लोग वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में बाप-बेटा को इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता पवन को जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। आरोपी श्याम और गोली लगने से घायल पवन दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार बताए गए हैं। घटना की जानकारी पवन के मौसेरे भाई प्रदीप पुत्र सुरेश बघेल ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर श्याम बघेल के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें