फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अस्पताल में चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय पहुंचे मंडलायुक्त को कर्मचारी रोहित कुमार, बृजकिशोर, रामसेवक व राजेंद्र सिंह परिहार अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/अपर निदेशक देरी से अनुपस्थित हुए। इस दौरान मंडलायुक्त ने स्टेरेलिंग विंग, मंडलीय प्रयोगशाला व तरल नत्रजन प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। परिसर में निष्प्रयोज्य वाहन व पुरानी मशीनें पाए जाने पर उन्होंने निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
बर्ड फ्लू की रोकथाम को 21 टीमें
झांसी। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू का असर नहीं है। बावजूद, इसकी रोकथाम के लिए जिले में 21 टीमें बनाई गईं हैं, जो ब्लाक, तहसील व जिला स्तर पर सक्रिय हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि पोल्ट्री फार्म आदि पर किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें