फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, कार, बाइक व चोरी का माल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सर्विलांस टीम की मदद से एसओजी व टोड़ीफतेहपुर थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने तीन सितंबर की रात टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र रमेश चंद्र यादव के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, बाइक, चोरी का माल समेत तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़ा गया गैंग झांसी समेत आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मौके से फरार हुए तीन साथियों को दबोचने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि शनिवार को ग्राम बगरौनी स्थित नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने महोबा के थाना खरेला अंतर्गत बल्लाय गांव निवासी श्रीकांत, उदयभान, श्याम देवी और हमीरपुर के थाना मजगवां स्थित कुलहैड़ा निवासी आलोक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। दिलीप, धर्मेंद्र व प्रदीप फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें