फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेतवा विहार में खुलेगा चार सितारा होटल या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने बेतवा विहार फेज-2 विकसित करने की तैयारी कर दी है। यहां पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल या फिर चार सितारा होटल खुल सकता है। इसका डिजाइन बनाने का काम शुरू हो गया है।



बालाजी मार्ग स्थित ग्राम बूढ़ा में 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी को विकसित किया गया है। यहां पर अलग-अलग प्रकार के 914 भूखंड आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, 20240 वर्ग मीटर जमीन पर चार मंजिला इमारत में टू-बीएचके और थ्री-बीएचके फ्लैटों का भी निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन


इसके बगल में हाईवे पर 2023 में जेडीए ने करीब 15 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया था। जेडीए ने यहां पर बेतवा विहार फेज-2 विकसित करने की तैयार कर ली है। कॉलोनी की बाउंड्रीवाल हो चुकी है। पीछे की तरफ सड़क का भी निर्माण हो गया है। मुख्य मार्ग का भी जल्द काम शुरू होगा। इस नई कॉलोनी का डिजाइन भी तैयार कराया जा रहा है। कॉलोनी को आधुनिक सुविधाओं के मद्देनजर विकसित किया जाएगा। खास बात ये है कि जेडीए यहां पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल या फिर चार सितारा होटल के लिए भी भूखंड आवंटित करने वाला है। हालांकि, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि पहले किसका जेडीए से अनुबंध होता है।



मल्टी स्टोरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनेगा



बेतवा विहार फेज-2 में जेडीए मल्टीस्टोरी भी बनवाएगा। इसके अलावा, डुप्लैक्स का भी निर्माण कराया जाएगा। ऐसे में लोगों को आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनवाया जाएगा। ताकि एक ही स्थानों पर लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


वर्जन..

बेतवा विहार फेज-2 का डिजाइन बनवाने का काम शुरू हो चुका है। इस कॉलोनी को सभी सुविधाओं के मद्देनजर विकसित किया जाएगा। कोई सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल या फिर चार सितारा होटल भी यहां आ सकता है। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें