फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 30 क्विंटल लोहा चोरी के मामले में चार को दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रेलवे का चोरी हुआ 30 क्विंटल लोहा आरपीएफ पोस्ट ने बरामद किया था। इस मामले में रेलवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। रेलवे के अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति यशोदास ने दोष सिद्ध होने पर चारों को दो-दो वर्ष का कारावास व पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन




वर्ष 2015 में रेलवे यार्ड से लोहा चोरी किया जा रहा था। इसकी सूचना पर आरपीएफ पोस्ट सतर्क हो गई थी और चोरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान एक आरोपी पकड़ में आ गया। रेलवे पुलिस की पूछताछ में उसने तीन अन्य लोगों के नाम बताए थे। इस पर पुलिस ने पुलिया नंबर 9 इलाके में दबिश दी और एक स्थान से रेलवे का 30 क्विंटल लोहा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने नगरा का एक आरोपी और पुलिया नंबर 9 के तीन आरोपी संजय उर्फ संजेश कुशवाहा, अविनाश, आकाश और राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने साक्ष्य और सबूत पेश किए। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चारों को सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें