फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिपाही ने कुएं में उतरकर बचाई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बड़ागांव थाने में तैनात एक सिपाही ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचा ली। मंगलवार सुबह मडोरा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के गणेश मंदिर के कुएं में एक युवक ने सुसाइड करने के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर बड़ागांव पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन




करीब 15-20 फीट गहरे कुएं में कोई भी उतरने को राजी नहीं था जबकि अंदर से युवक बचाने की गुहार लगा रहा था। उसकी गुहार सुनकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सिपाही सुशील कुमार ने कुएं के अंदर उतरने का फैसला किया। उसने रस्सी के सहारे कुएं के अंदर पहुंचा। धैर्य का परिचय देते हुए सिपाही ने किसी तरह युवक को कुएं से बाहर निकाला। सिपाही के इस साहसिक कार्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें