फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कानपुर जेल में तैनात सिपाही की उपचार के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर मेडिकल में कराया गया था भर्ती

Tue, 11 Aug 2026 08:51 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

धर्मेंद्र कानपुर जेल में सिपाही के पद पर तैनात था। तबीयत खराब होने पर धर्मेंद्र को छह दिन पहले झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जेल में तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार (48) ने उपचार के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में सोमवार को दम तोड़ दिया। छह दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मूल रूप से चिरगांव के करगुआं गांव निवासी धर्मेंद्र परिवार के साथ पिछले करीब 30 साल से शिवाजी नगर में रहते थे। परिवार में पत्नी रजनी समेत दो बेटी नेहा (18) और राधिका (15) व एक बेटा शिवम (11) है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कानपुर जेल में सिपाही के पद पर तैनात थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें झांसी में चार अगस्त को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें