- ग्राम बसोबई के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोवई में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बालिका सहित चार लोग घायल हो गए।
ग्राम तालौड़ निवासी जयपाल, उसकी पत्नी भीमा, 5 वर्षीय पुत्री परी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब उसकी बाइक ग्राम बसोवई पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक पर थाना समथर के ग्राम बसोना निवासी विवेक अपनी पत्नी रजनी के साथ लौट रहे थे, तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बसोना निवासी रजनी, जयपाल, भीमा और बालिका परी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।