फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर चार अफसरों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 12 Jun 2015 01:19 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन न करने और बैठक में तैयारी के साथ न आने पर मंडलायुक्त ने मंडी निर्माण के उप निदेशक, ललितपुर व जालौन के सीडीओ और संयुक्त कृषि निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, विभागीय कार्यों की जानकारी न दे पाने पर माताटीला के उपनिदेशक को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त के  राममोहन राव ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा रिवाइज स्टीमेट देने पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। जनपद जालौन में तेरहवें वित्त आयोग की एक करोड़ से अधिक धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी खर्च नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक माह के अंदर धनराशि व्यय किए जाने के निर्देश सीडीओ को दिए। ललितपुर व जालौन सीडीओ को पूर्व में दिए निर्देशों का पालन न करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए सीसी रोड व केसी ड्रेन की जांच टीएससी से कराने को कहा।
उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की प्रगति आशा के अनुरूप न होने पर नाराजगी जताई। लोहिया ग्रामीण आवास योजना के बारे में उन्हें बताया गया कि जालौन में वित्तीय वर्ष 2014-15 में 272 लक्ष्य के सापेक्ष 188 आवास पूर्ण हैं, शेष 84 आवासों का कार्य प्रगति पर है। झांसी में 819 के सापेक्ष 43 आवास पूर्ण, शेष 776 पर निर्माण कार्य शुरू है। ललितपुर में 469 लक्ष्य के सापेक्ष 321 आवास पूर्ण हैं जबकि 148 पर आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंडल में 2014-15 में 1560 आवासों के लिए 4290.00 लाख राशि निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 2671.46 लाख अवमुक्त में से 2670.50 व्यय कर ली गई है। उन्होंने इंदिरा व लोहिया आवास योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान ललितपुर डीएम जुबैर बिन सगीर, जालौन डीएम राम गणेश, झांसी प्रभारी डीएम संजय कुमार, जेडीसी डीएस मिश्रा, अपर आयुक्त आरके सिंह, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, डीडी सांख्यिकी भोलाराम, डीडी पंचायत महेंद्र सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें