फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे चार नए कोर्स

Tue, 09 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज के कोर्सों की सूची में अब चार और नए कोर्स के नाम जुड़ जाएंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आवेदन के पश्चात कोर्सों के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


363 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हुए पैरा मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र की शुरूआत वर्ष 2014-15 में हुई थी। मौजूदा समय में कॉलेज में डिप्लोमा इन एमआरआई, डिप्लोमा इन डायलिसिस, डिप्लोमा इन फीजियोथेरेपी, डिप्लोमा इन सीटी स्कैन कोर्स चल रहे हैं। इन कोर्सों को छह रेजीडेंट के बल पर चलाया जा रहा है।

इन सीटों को भरने के लिए हर वर्ष मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रवेश परीक्षा कराई जाती है, फिर उसी आधार पर मेरिट तैयार कर छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। डिप्लोमा कोर्सेस के लिए तीस तथा बैचलर के लिए चालीस सीटें होती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पैरामेडिकल कॉलेज के विस्तार को लेकर संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर यहां 11 कोर्स और शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी जल्द ही चार नए बैचलर कोर्स शुरू हो सकते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पैरामेडिकल कॉलेज के लिए बैचलर इन नर्सिंग, बैचलर इन लैब टेक्नीशियन, बैचलर इन रेडियोइमेजिंग, बैचलर इन फिजियोथेरेपी की मान्यता/संबद्धता हासिल करने को आवेदन किया था, जिसको बीयू द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

नियुक्ति बाद काउंसिल में आवेदन
विश्वविद्यालय से हरी झंडी के बाद अब कॉलेज प्रशासन की निगाह पैरामेडिकल कॉलेज के लिए शासन द्वारा स्वीकृत किए गए 24 शिक्षकों की नियुक्ति पर टिकी है। शिक्षकों की नियुक्ति होते ही कॉलेज प्रशासन नए कोर्सों को शुरू करने के लिए नर्सिंग काउंसिल में आवेदन करेंगे। वहां की संस्तुति के बाद चारों कोर्स शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें