फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से चार मजदूरों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले की सीमा से सटे मप्र के निवाड़ी में पिकअप पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। सभी गुरसराय के एक क्रशर से काम करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच वे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

निवाड़ी के कुड़ार गांव के कई मजदूर रोजाना गुरसराय के एक क्रशर पर काम करने जाते हैं। शनिवार की देर शाम वे काम खत्म कर वापस अपने गांव पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। गाड़ी 14 लोग सवार थे। इनमें से दो लोग गांव से पहले ही उतर गए। इसके बाद गाड़ी के आगे बढ़ने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गई। इससे कुछ लोग गाड़ी से दूर जा फिके, जबकि महेंद्र नामदेव (38), हरिराम (34), राजेंद्र रजक (23), भज्जू (45), अरविंद (29) और दीपक (25) गाड़ी के नीचे दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इससे राजेंद्र और भज्जू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महेंद्र और हरिराम की मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में टिंकू, दीपक व दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।
परिवारों में कोहराम, गांव गमगीन
झांसी। चार लोगों की एक साथ मौत से कुड़ार गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक राजेंद्र की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। जबकि, महेंद्र की पत्नी आशा गर्भवती है। उसके पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी भी है। हरिराम का एक बेटा व एक बेटी है। भज्जू की तीन बेटियां व एक बेटा है। सभी मृतक अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे और वे क्रशर पर मजदूरी कर परिजनों का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें