लिफ्ट मांगने के बाद वाहन पर सवार होकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जिले की मऊारानीपुर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से मोबाइल भी मिले हैं। इनसे वीडियो बनाकर रुपये मांगे जाते थे। पकड़ा गया गिरोह लंबे समय से लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
गिरोह के सदस्यों को बुधवार सुबह मऊरानीपुर पुलिस ने ओवरब्रिज के पास पकड़ा। गिरोह के पकड़े गए मऊरानीपुर के मैलोनी गांव निवासी नेहा यादव, मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ स्थित थाना लिधौरा के गांव उदयपुरा निवासी रंजीत यादव, राहुल व एवनी गांव निवासी महेंद्र अहिरवार ने अपना जुर्म कुबूल किया।
गैंग की सरगना नेहा अकेले सड़क पर पहुंचकर बाइक सवार राहगीरों से लिफ्ट मांगती थी, इसके बाद बाइक पर सवार होकर बातों में लेकर सूनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करती थी। इसी बीच साथी सक्रिय होकर पीछा कर चोरी छिपे वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनको वीडियो भेजकर रुपये लेते थे। दर्जनों लोगों को ये गैंग अपना शिकार बना चुका है।