फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदर का साक्षी किला बनेगा आजादी के जश्न का गवाह

Thu, 13 Aug 2015 12:35 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा देश की आजादी की वर्षगांठ पर 15 अगस्त को देश भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम ‘ मां तुझे प्रणाम’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश भक्ति के तराने गूंजेंगे। लोगों को अपनी देश प्रेम की भावना को गीतों के माध्यम से प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी अमर उजाला द्वारा आजादी का जश्न अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का ऐतिहासिक किला देश की स्वतंत्रता का गवाह बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग के मुख्य द्वार के पास प्रात: 10 बजे होगा, जिसमें गीतों के माध्यम से कोई भी अपने देश भक्ति के जज्बे का प्रदर्शन कर सकेगा। इसके लिए मौके पर ही पंजीकरण किए जाएंगे। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले बच्चों में भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें