फ्रांस निवासी डेनियल मार्टिन (69) पुत्र फ्रांसिस मार्टिन अपने साथियों संग भारत देश में भ्रमण के लिए कुछ दिन पूर्व आया था। वह अपने तीन साथियों के साथ मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र खजराहो घूमने के लिए पहुंचा। यहां से बुधवार को डेनियल अपने साथियों संग दो बाइक से मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र चंदेरी के लिए रवाना हुआ।
शाम को वह लोग ललितपुर शहर से गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने डेनियल की बाइक को टक्कर मार दी। इससे डेनियल घायल हो गया।साथियों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। डेनियल के साथ यात्रा कर रहे खजराहो निवासी ट्रांसलेटर नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में डेनियल के पैर में चोट आई थी। इलाज के बाद डेनियल के साथी उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।