फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वाले लोग कराएं कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कई देशों में कोरोना के नए रूप के केस बढ़ने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि आपके घर, पड़ोस, सोसाइटी या फिर जानकारी में कोई व्यक्ति विदेश यात्रा अथवा देश के कोविड प्रभावित राज्यों से यात्रा करके आया हो, तो उसकी जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जांच केंद्रों पर कोविड की नि:शुल्क जांच होती है। वहीं, जो लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली डोज लेने के बाद दूसरी नहीं लगवाई है, वो तत्काल सेंटरों पर पहुंच लगवा लें। साथ ही सभी लोगों से सोसाइटी, गांव, वार्ड में निगरानी समिति को सक्रिय करते हुए लोगों को मास्क पहनने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। कहा कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में लगभग सभी प्रकार की औद्योगिक, शैक्षिक, विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। सभी प्रकार की यात्राएं चालू हैं। इस कारण कोविड-19 के नए स्ट्रेन के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें