फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक दिलाने के लिए बना राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा

विज्ञापन
राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा की महारैली में के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्र?
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के समर्थन में मुक्ताकाशी मंच पर भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा की मंडल स्तरीय महारैली हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज को उनका हक दिलाने के लिए कई राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 सालों में देश के सभी धर्मों, वर्गों, समुदायों, जातियों के लोगों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा, नौकरी, व्यापार, राजनीति आदि किसी भी क्षेत्र में हिस्सेदारी नहीं मिली है। इस कारण 90 प्रतिशत एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज की आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक स्थिति दयनीय है। कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण सौदे, चौधरी विकास पटेल, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, निशा मेश्राम, कैलाश गौतम, महेश कुशवाहा, अमर सिंह सिंघानिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान एके आंबेडकर, अशोक वर्मा, कुंज बिहारी यादव, नाथुराम बौद्ध, जमुना दास बौद्ध, सुखराम सिंह, भूप सिंह यादव, हरदेव सिंह पटेल, शाहिद सुल्तानी, शब्बीर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें