फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस में मिल रही जली रोटी, कच्ची सब्जी

विज्ञापन
food - फोटो : demo
विज्ञापन
 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों की लापरवाही से हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनकी थाली में जली रोटी ओर कच्ची सब्जी परोसी जा रही है। इतना ही नहीं सुबह का नाश्ते में महीनों पुराना सॉस बांटा जा रहा है। इसको लेकर छात्र भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद कुलपति से शिकायत की।
विज्ञापन

 विश्वविद्यालय परिसर में लार्ड बुद्धा और न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने बताया कि उन्हें नाश्ता और खाना समय पर नहीं मिल रहा है। खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। सुबह के नाश्ता नाम के लिए दिया जाता है जो खाने योग्य नहीं होता। साथ में मिलने वाला सॉस महीनों पुराना होने के कारण बदबू मारता है। इस संबंध में शिकायत की तो मेस में सॉस देना बंद कर दिया गया। खाने की बात करें तो ढाई तीन बजे मिलता है। उसमें जली हुई रोटियां कच्ची दाल, सब्जी, चावल होते हैं। लगातार खाने की गिरती गुणवत्ता की शिकायत वार्डन से की पर कोई सुधार नहीं आया, उल्टा धमकी देते हैं।


और भी कई समस्याएं से जूझ रहे छात्र
हॉस्टल के रहने वाले छात्रों का यह भी आरोप है कि उन्हें कई-कई दिनों तक पानी की समस्या से भी दो चार होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वह मेडिकल कॉलेज से पानी भरकर लाने को विवश हैं। इसको लेकर भी कई बार शिकायत की पर सुधार नहीं हुआ। जबकि दोनों हॉस्टल में 200 से अधिक छात्र रहते हैं।
विज्ञापन



मेस में गुणवत्ता पूर्ण और समय पर खाना न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों को आश्वासन दिया गया। कुलपति के संज्ञान में मामला आने के बाद मेस इंचार्ज को नाश्ता, खाना की गुणवत्ता सुधारने के साथ समय पर देने का निर्देश दिया गया है। - प्रो. आरके सैनी, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें