फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को किया भोजन का वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग की दी सलाह

विज्ञापन
जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित करने पहुंचे डीएम आंद्रा वामसी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे इसके लिए प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। शनिवार को डीएम आंद्रा वामसी ने पॉलिटेकिभनक के पास स्थित झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों को भोजन के पैकेट का वितरण किया। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के तमाम श्रमिक आसपास के जिलों में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस आ गए हैं। उन्हें भोजन का वितरण किया जाए। इस दौरान डीएम ने 100 अपंजीकृत श्रमिकों का श्रम विभाग और डूडा के जरिए भरण पोषण योजना में पंजीकरण कराया। साथ ही बैंक खाता खुलवाया गया। श्रमिकों के लिए जल्द ही आसरा योजना के तहत आवास आवंटित करने के लिए कहा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 500 भोजन पैकेट बांटे गए। डीएम ने कहा कि यदि किसी को खांसी, बुखार, जुकाम, दर्द या सांस लेने में तकलीफ है, तो तुरंत डाक्टर के पास जाकर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, पीओ डूडा संगीता सिंह, डॉ. नीति शास्त्री मौजूद रहे।
--------
ई-पास व्यवस्था को अधिकारी नामित
डीएम ने ई-पास व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश की सीमा के तहत अंतर्जनपदीय क्षेत्रों के लिए ई-पास एडीएम वित्त और राजस्व जारी करेंगे। जबकि तहसीलों के क्षेत्राधिकार के तहत जिले की सीमा के ई-पास सभी उपजिलाधिकारी जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें