फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आपसी विवाद के बाद पिता-पुत्री ने निगला जहर, बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निवाड़ी में पिता-पुत्री ने जहर निगल लिया। दोनों को अचेत हाल में परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह बेटी ने दम तोड़ दिया जबकि पिता की हालत नाजुक है। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

निवाड़ी के मुढ़ेरा गांव निवासी भागीरथ कोरी (43) प्राइवेट काम करते हैं। उनकी बड़ी बेटी शिवानी (22) ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। परिजन उसके लिए रिश्ता खोज रहे थे। 31 दिसंबर की रात शिवानी एवं भागीरथ का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में शिवानी अपने कमरे में चली गई। यहां उसने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद जब पिता भागीरथ कमरे में पहुंचे तब उसे अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ा देखा। यह देख भागीरथ घबरा उठे। उन्होंने भी वहां रखा जहर निगल लिया। परिजन अचेत हाल में दोनों को लेकर झांसी आए। यहां डॉक्टरों ने भी उनके जहर निगलने की पुष्टि की। दोनों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह शिवानी की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें