फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने सफाई में झोंके एक हजार कर्मचारी, पूरे दिन होती रही फॉगिंग

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के समय मच्छरो से निजात के लिये सारे दिन फॉगिंग हुई।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे महानगर में लोग घरों में बंद रहे। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम में जुटे रहे। नगर निगम के कर्मवीरों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कोरोना वायरस के जनता कर्फ्यू के दौरान काम में जुटे कर्मवीरों का आभार जताने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के तहत महानगर में नगर निगम की टीमें दौड़ती रहीं। निगम ने दो वार्डों में अधिकारियों की टीमें लगाई थीं। टीमें लगातार वार्डों में दौड़कर फॉगिंग कराती रहीं। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी बाइक से गलियों में फॉगिंग करते नजर आए। वहीं सड़कों पर बड़ी गाड़ियों से फॉगिंग कराई गई। इसके साथ ही महानगर में जगह-जगह सफाई कर्मचारी सफाई करते रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारी मास्क और दस्ताने लगाकर सफाई कार्य में जुटे रहे। लोगों ने जनता कर्फ्यू के दौरान सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान नगर आयुक्त ने भी फॉगिंग का जायजा लिया। फॉगिंग को लेकर लोगों में कोरोना वायरस के दूर होने की कवायद पर खुशी जाहिर की। नगर निगम ने ग्वालियर मार्ग, मिशन कंपाउंड, सूत कॉलोनी, मुन्नालाल पावर हाउस, आंतिया तालाब व खंडेराव गेट पर फॉगिंग कराई। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का आभार जताने को लोग आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें