फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वंदेभारत ट्रेनों के रखरखाव पर ध्यान दें, सुविधाएं बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने बुधवार को झांसी में रेल कोच नवीनीकरण कारखाने, एमएलआर वर्कशॉप, वैगन रिपेयर कारखाना और लोको शेडों का मुआयना किया। उन्होंने वंदेभारत ट्रेनों के रखरखाव पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। यात्री सुविधाएं में इजाफा करने को कहा। डीआरएम सभाकक्ष में हुई बैठक में रेल परियोजनाओं की प्रगति को जाना।
जीएम बुधवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचे। इसके बाद कोच केयर सेंटर पहुंचकर साफ-सफाई, तकनीकी सुविधाओं व सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। अफसरों को निर्देश दिए कि कोच मेंटिनेंस के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखें। उन्होंने वंदेभारत ट्रेनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने व गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। मिडलाइफ रिहेबिलेटेशन वर्कशॉप में भी कोचों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जीएम ने मंडल में चल रहे विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की समीक्षा करके गुणवत्ता में सुधार लाने के आदेश दिए। साथ ही कैटल रनओवर और अलार्म चेन पुलिंग के मामलों में कमी लाने पर जोर दिया। मंडल रेल अस्पताल को ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट रिपोर्ट को एक दिन में तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जीएम ने रेल लाइन दोहरीकरण, तीसरी लाइन, चौथी लाइन की प्रगति के साथ अमृत भारत योजना में ग्वालियर व झांसी स्टेशनों के कार्य तेजी से कराने को कहा। इस मौके पर डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा, सीडब्लयूई रजनीश बंसल, एडीआरएम पीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें