फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की निगरानी के लिए उड़नदस्ते गठित

Sat, 07 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिले में बारह उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिनकी कमान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन उड़न दस्ते बनाए गए हैं। उड़नदस्ते में एक दरोगा और चार सिपाही भी शामिल किए गए हैं। ये उड़नदस्ते प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ये उड़नदस्ते कंट्रोलरूम को रोज रिपोर्ट देंगे। शिकायतों की पड़ताल भी करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। टीमें गठित कर संबधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।  
विज्ञापन

 
24 स्टेटिक सर्विलांस टीम बनीं  
जिले में 24 स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी गठित की गई हैं। ये टीमें वाहनों की जांच करेंगी। खासतौर पर इनकी नजर धन, नशीले पदार्थ और प्रचार सामग्री पर होगी। टीमें अपनी रिपोर्ट निर्धारित प्रोफार्मा पर जिला कंट्रोल रूम को देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें