संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सनातन संस्कृति संघ के तत्वावधान में मंगलवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। आंतिया तालाब पर भव्य एवं दिव्य गंगा आरती हुई। आरती बनारस के विद्वानों ने की।
यूडीएल अखिल भारतीय सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मुरली मनोहर मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जो बड़ा बाजार, मानिक चौक, कोतवाली होते हुए आंतिया तालाब पर पहुंची। इसके पश्चात दिव्य, भव्य गंगा आरती हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिप्रिया भार्गव, विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार राष्ट्रीय प्रभारी गंगा समग्र रहे। अध्यक्षता विहिप के प्रांत सह सेवा प्रमुख राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम संयोजक जीतू सोनी, जयदेव खरे, पूर्व सभासद अनिल मुस्तारिया, महानगर महामंत्री अनुज मुड़िया, जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, मनोज रेजा, अनूप जैन मौजूद रहे।