फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में खोदे जाएंगे पांच हजार तालाब: उपेंद्र

Sat, 27 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तालाब - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग और परती भूमि विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड में पांच हजार तालाब खोदे जाएंगे। इसके साथ ही पुराने चंदेल कालीन तालाबों का जीर्णोद्धार कर वाटर रिचार्ज किया जाएगा। इससे बुंदेलखंड में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। शुक्रवार को यह जानकारी उन्होंने दीनदयाल सभागार समेकित जल संग्रहण कार्यक्रम में दी। उन्होंने मंडल की 55 ग्राम पंचायतों 1143 जल संरक्षण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रहे, इसके लिए वाटर शेड मैनेजमेंट कमेटी स्वयं योजनाएं बनाए। उन्होंने कहा कि झांसी जनपद की 24 ग्राम पंचायतों में 15.20 करोड़ लागत से 482 जल संरक्षण, ललितपुर की 13 ग्राम पंचायतों में 2.50 करोड़ की लागत से 290 जल संरक्षण और जालौन के 18 ग्राम पंचायतों में 4.60 करोड़ लागत से 371 जल संरक्षण परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में सरकार ने प्रदेश के 86 हजार किसानों का करीब 36 हजार करोड़ फसली ऋण माफ किया। पूर्व सरकारों में जो अवैध कब्जे खाली कराने के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने कहा कि वाटर शेड मैनेजमेंट कमेटी की जिम्मेदारी है कि कार्य समय और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश के संयुक्त निदेशक उग्रसेन शाही ने कहा कि ऐसी योजनाएं बनाई जाएं, जिनका अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके और रोजगार प्राप्त हो। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश के अध्यक्ष के बालाजी ने कहा कि एक माह में सभी योजनाएं पूरी कराने पर जोर है। इस अवसर पर विधायक रामरतन कुशवाहा, अपर निदेशक वरुण मिश्रा, उप निदेशक डीडी राय, सहायक निदेशक जेपी श्रीवास्तव, सहायक निदेश सूचना सुधीर कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें