फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के नमूनों की जांच एक साथ एक ही बार में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के कम संक्रमण वाले इलाकों में अब पूल टेस्टिंग के जरिये संक्रमण का पता लगाया जाएगा। इसमें एक साथ पांच लोगों की जांच हो जाएगी। इससे संसाधनों की बचत होगी, साथ ही समय भी कम लगेगा। झांसी में भी इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

पूल टेस्टिंग के लिए पहले लोगों के गले या नाक से स्वैब का सैंपल लिया जाता है, फिर उसकी टेस्टिंग के जरिए कोविड 19 की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। आईसीएमआर ने पांच सैंपल लेने की भी अनुमति दी है, यानी कि पांच लोगों के नमूनों की जांच एक साथ एक ही बार में होगी। पूल के नतीजे निगेटिव आते हैं तो इसका मतलब है कि जिन लोगों से उस पूल के लिए सैंपल लिए गए थे उन्हें कोरोना वायरस नहीं है। नमूना पॉजिटिव आने पर सभी पांचों लोगों के अलग - अलग नमूने लेकर जांच की जाएगी। पूल टेस्टिंग की व्यवस्था की वजह से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा सकेगी। हालांकि, ये व्यवस्था कम संक्रमण वाले इलाकों में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें