फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नर्सिंग के पांच छात्र, दो छात्राएं हॉस्टल और कक्षाओं से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
- पैरामेडिकल कॉलेज प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बवाल में शामिल पांच छात्र और दो छात्राओं को हॉस्टल और कक्षाओं से निष्कासित कर दिया है। इसमें तृतीय वर्ष के छात्र के खिलाफ 15 दिन के लिए कार्रवाई की गई है। जबकि, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का एक सप्ताह के लिए निष्कासन हुआ है।
विज्ञापन

पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार शाम को प्राचार्य कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद जांच समिति का गठन कर दिया गया था। समिति ने तोड़फोड़ और मारपीट में शामिल विद्यार्थियों को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से बनाए गए वीडियो के आधार पर चिह्नित करना शुरू किया। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के एक छात्र को 15 दिन के लिए छात्रावास और कक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के चार छात्र और दो छात्राओं को सात दिन के लिए छात्रावास और कक्षा से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें